भिलाई निगम का कर्मी अपने बेटे के साथ गिरफ्तार: 50 से ज्यादा लोगों को बाप-बेटों ने लगाया था चूना…डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपए लेकर हो गए थे 9-11…भिलाई TIMES की खबर के बाद अलर्ट हुई थी दुर्ग पुलिस

भिलाई। ठगी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बाप-बेटे को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 34 के तहत कार्रवाई की है।

दोनों ने मिलकर 50 लोगों से डेढ़ करोड़ रुपए का चुना लगाया है। सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि नेहरु नगर निवासी हितेश बक्शी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नेहरू नगर ईस्ट में स्थित मकान की खरीदी के लिये वर्ष 2017 में भूपेन्द्र सोनी को 15 लाख रुपए बयाना के तौर पर बयाना दिया था।

उक्त मकान को आरोपी ने आईआई एफएल होम्स लोन में गिरवी रखा हुआ था। मकान का रजिस्ट्री कराने के लिए लगातार निगम कर्मी भूपेन्द्र सोनी घूमा रहा था। तब परेशान होकर पीड़ित रुपए लौटाने की मिन्नते कर रहा था। लेकिन पीड़ित को रुपए नहीं मिल पाया।

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी भूपेन्द्र और बेटा वरुण को पूना महाराष्ट्र से पकड़कर भिलाई लाई है। आपको बता दें कि नगर निगम कर्मी भूपेंद्र सोनी शहर के कई लोगों से पैसे लेकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि भिलाई टाइम्स ने खबर ब्रेक कर पूरे मामले का खुलासा किया था।

इसके बाद दुर्ग पुलिस अलर्ट हुई और आरोपियों की खोजबीन में लगी। इस काम में सुपेला थाने की पुलिस ने बेहतरीन तरीके से आरोपियों की डिटेल खंगालने में साइबर पुलिस की मदद ली और दोनों आरोपी पकड़े गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...