भिलाई में सर्व यादव समाज की बैठक संपन्न: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर होगा विरोध प्रदर्शन, निःशर्त रिहाई की मांग को लेकर CM के नाम सोपेंगे ज्ञापन

भिलाई: बलौदाबाजार हिंसा मामले की तथ्यता से जांच किए बिना ही के भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की गयी गिरफ्तारी के विरोध में सर्व यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया हैै। इस संबंध में रविवार को सेक्टर-6 स्थित श्री बांके बिहारी डोमशेड में सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

जहां समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की विफलता की वजह से हुई घटना में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की षड़यन्त्रपूर्णक की गई गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई। विधायक की निःशर्त रिहाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमं़त्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।

समाज के मीडिया प्रभारी के अनुसार 10 सितंबर को सुपेला घड़ी चैक पर स्थित स्व. चंदूलाल चंद्राकर जी की प्रतिमा के सामने सर्व यादव समाज के बैनर तले एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। विधायक की निःशर्त की मांग रिहाई की मांग मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किया जायेगा।

बैठक में युवा यादव कल्याण परिषद, भिलाई यदुवंशी कल्याण संघ, यादव कल्याण परिषद् सेक्टर-07, तेलुगू यादव समाज, खुर्सीपार यादव समाज एवं ठेठवार यादव समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...