बड़ी खबर: मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा… तमनार बनेगा नगर पंचायत, सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख, कॉलेजों में MA की पढ़ाई… और भी कई बड़े ऐलान, पढ़िए

रायगढ़। मुख्यमंत्री के रायगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। आज मुख्यमंत्री रायगढ़ में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया, तो वहीं बंजारी धाम मंच से रायगढ़ के लिए कई बड़े ऐलान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है।

वहीं बंजारी धाम मंच से मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की, मुख्यमंत्री ने तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। वहीं छर्राटांगर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए और पूंजीपथरा थाना में 5 स्टाफ क्वार्टर निर्माण की भी घोषणा की गयी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि घरघोडा कॉलेज एमए की कक्षाएं प्रारंभ की जायेगी। वहीं छर्राटांगर से पाकादरहा के बीच कुक्कुट नदी में पुलिया निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश कलेक्टर को दिया।

इससे पहले पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ छाया उपवन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने पीपल , वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने पीपल , राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंदन,सांसद राधे श्याम राठिया ने चंदन का पौधा लगाया। मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा ,संभाग आयुक्त बिलासपुर महादेव कावरे ,आईजी संजीव शुक्ला , कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिब्यांग पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो, स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन हेतु 800 से अधिक पौधे रोपे।” एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रदेशभर में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमें हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पहुंचा मानसून, 24 घंटे में भारी बारिश की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बस्तर में कई दिनों से अटका मानसून अब दुर्ग तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में भारी बारिश...

अवैध रेत खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: जिला प्रशासन ने...

बिलासपुर। जिला प्रशासन ने रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एक ही दिन में प्रशासन की 70 टीम ने अलग-अलग 85 जगहों पर...

टीका लगाने के बाद नवजात बच्चे की मौत, परिजनों...

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के जिला अस्पताल कबीरधाम में टीकाकरण के बाद नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने टीकाकरण के बाद स्वस्थ...

प्रदेश में मिले कोरोना के 10 नए मरीज, अब...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे. सोमवार कोफिर 10 नए संक्रमित मिले हैं. महासमुंद और सरगुजा में भी कोरोना की एंट्री...

ट्रेंडिंग