दुर्ग पहुंचे डिप्टी CM अरुण साव: रिसाली में भक्त माता कर्मा की पहली बड़ी प्रतिमा का किया लोकार्पण… 14 करोड़ से ज्यादा विकास कार्यों का भूमिपूजन, समाज को 20 लाख भी; मेयर शशि ने की ऑडिटोरियम की मांग

  • रिसाली में विकास के लिए रूपए की कमी नहीं होगी:- उप मुख्यमंत्री अरूण साव

रिसाली। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव रविवार को दुर्ग दौरे पर रिसाली निगम क्षेत्र पहुंचे थे। उन्होंने वार्ड 30 में 15 लाख से चौक सौन्दर्यीकरण के तहत बनाए भक्त माता कर्मा चौक का लोकार्पाण किया। वहीं 14 करोड़ 26 लाख 18 हजार से होने वाले विकास कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश में नगर पालिक निगम रिसाली को बेहतर बनाऐंगे। इसकी गिनती और सुंदरता अच्छे निकाय के रूप में होगी। इसके लिए रूपए की कमी होने नहीं देंगे। यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरूण साव ने कहीं। उन्होंने

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 करोड़ से अधिक की राशि का विकास कार्य महज 8 माह के कार्यकाल का परिणाम है। उन्होंने सरकार की उपलब्धी गिनाते हुए कहा कि किसानों को अंतर की राशि को उनके खातों में सरकार बनने के 12 दिन बाद ही डाल दिया। किसान अंतर की राशि को भूल गए थे। इसी तरह गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति का कार्य लगातार चल रहा है। उप मुख्यमंत्री से पहले दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि यहां की जनता उनसे बेहद स्नेह करती है। यही वजह है कि वे दूसरी बार सांसद होकर उनके बीच खड़े है। सांसद ने नगरीय प्रशासन मंत्री से आग्रह किया कि रिसाली निगम की मांगों को वे प्राथमिकता देकर अधिक से अधिक राशि स्वीकृत करें।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि 14 करोड़ 26 लाख की राशि से होने वाले 171 विकास कार्य शुरूआत है। रिसाली में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने उप मुख्यमंत्री के साथ युवा मोर्चा में एक साथ कार्य करने का हवाला देते हुए कहा कि विकास को गति देने वे लगातार मुलाकात करते रहते है। नगरीय प्रशासन मंत्री उनकी हर योजनाओं को ध्यान से सुनने के बाद उसे क्रियान्वयन के निर्देश देते है। उन्होंने रिसाली के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वे यहां विकास की नई गाथा लिखेंगे।

इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनुप डे, जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, भाजपा के दीपक साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेन्डे व तहसील, जिला एवं प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापित आयुक्त मोनिका वर्मा ने की।

महापौर ने की ऑडिटोरियम की मांग
अतिथियों का स्वागत महापौर शशि सिन्हा ने की। उन्होंने स्वागत भाषण में अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी देते कही कि नया निकाय होने की वजह से संसाधन का अभाव है। यहां पेयजल के लिए टैंकर, 2 शव वाहन और आॅडोटोरियम की आवश्यकता है।

साहू समाज को मंत्री ने दिए 20 लाख
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण साव ने रिसाली स्थित कर्मा चौक पर प्रवेश द्वार के अलावा कर्मा भवन में मंच व अन्य विकास कार्य के लिए 20 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्य आयोजन कर्मा माता चौक का लोकार्पण है। कर्मा भवन में विकास के लिए स्थानीय पदाधिकारियों ने मांग की है।

सांसद, विधायक और मेयर ने दिए स्मृति चिन्ह
कार्यक्रम समापन से पहले दुर्ग सांसद विजय बघेल ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वही सांसद को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने और विधायक को महापौर शशि सिन्हा ने स्मृति चिन्ह भेंट की।

मंत्री ने निगम आयुक्त को दिए निर्देश
नगरी प्रशासन मंत्री अरूण साव ने उद्बोधन के दौरान कहा कि एक साथ 14 करोड़ से अधिक की राशि से 171 कार्य अलग-अलग वार्डो में होना है। उन्होंने आयुक्त मोनिका वर्मा को निर्देश दिए कि वे कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...