CG Job Alert: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, 192 संविदा पदों पर निकली भर्ती, जानिए डिटेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत युवाओं के लिए नौकरी का एक सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है. इस योजना के अंतर्गत कुल 192 संविदा पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत रिक्त संविदा पदों की पूर्ति के लिए जिलावार विज्ञापन प्रकाशित किया गया है. इन पदों से संबंधित आवेदन का प्रारूप और विस्तृत जानकारी राज्य की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जिले की वेबसाइट पर भी इस विज्ञापन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है.

192 संविदा पदों पर नियुक्ति
योजना के तहत जिला पंचायत स्तर पर कुल 62 और विकासखण्ड स्तर पर 130 रिक्त पदों को संविदा आधार पर भरा जाएगा. इस प्रकार कुल 192 संविदा रिक्त पदों की पूर्ति की जाएगी.

आवेदन की अंतिम तिथि और नियम
आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 तक चलेगी. सभी आवेदन संबंधित जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के नाम से कार्यालयीन समय के दौरान शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं. ध्यान रहे, एक उम्मीदवार केवल एक जिले में ही आवेदन करने के पात्र होंगे. यदि किसी उम्मीदवार ने एक से अधिक जिले में आवेदन किया तो उसके सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...

धमतरी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : ICU से 16...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार चोरों ने किसी दुकान या मकान के बजाय...

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन : हैदराबाद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय कोरसेवाड़ा...

धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल : हिंदू...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते...