CG – सीनियर डॉक्टर हुआ ठगी का शिकार: फ्रॉड ने खुद को बताया मुंबई पुलिस का अफसर, ऑनलाइन ठग लिए लाखों रुपए

CG

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी से ठगी का मामला सामने आया है, जहां पर सीनियर डॉक्टर से मुंबई पुलिस बनकर ऑनलाइन फ्राड करके बड़ी रकम पार कर गया। शिकायत के बाद पुलिस आज्ञात आरोपी खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीनियर डॉक्टर और पूर्व बीएमओ 7 लाख 35 हजार 891 रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए है। अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस बनकर डॉक्टर को दवा के सम्बंध में झांसा में लेकर बड़ी रकम पार कर गया। मिली जानकारी के अनुसार 7 सितंबर को थाने में डॉ दीपक लाज ने रिपोर्ट दर्ज कराया की अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस बनकर व्हाट्सएप कॉलिंग करके कहा की, आपका प्रतिबंधित दवा और आर्मी ड्रेस का पार्सल पकड़ा गया है। इसके बाद ठग ने बड़े शातिर ढंग से अपने बातों फंसाकर बड़ी रकम खाते में आरटीजीएस करा लिया।

पुलिस ने बताया कि पिड़ित डॉ दीपक लाज से 6 सितंबर शुक्रवार को अज्ञात आरोपी का व्हाट्सएप कॉल आया कि, आपका पार्सल मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसमें आर्मी का ड्रेस एवं प्रतिबंधित दवा पार्सल में है। मुंबई पुलिस ने मामले में एफआईआर कर लिया है। आपको सरकारी गवाह बनना है, तो आपका आधार कार्ड एड्रेस परिवार की पूरी जानकारी बता दीजिए। इसके बाद पीड़ित से दो खाते की जानकारी भी लिया। आरोपी को सरकारी गवाह बनने को लेकर दो खाते की जानकारी दी।

आरोपी ने बुजुर्ग डॉक्टर से एक एफडी होने के राज भी उगलवा लिए । इसके बाद गवाह बनने का दबाव डालकर एफडी को तोड़वाकर डॉक्टर से खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इनता ही नही आरोपी ठगों ने अपने अकाउंट नम्बर पर आरटीजीएस करवा लिया। इसके बाद पीड़ित डॉक्टर समझ चुके थे, कि वे बड़ी ठगी का शिकार हो चुके है। थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि,पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा आई. टी. 66 (D) बीएनएस 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...