Chhattisgarh: तीजा पर मायके आई बहन को छोड़ने जा रहा था भाई, रास्ते में आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत, बच्ची सुरक्षित

रायपुर। राजधानी से लगे अभनपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। मायके आई बहन को भाई उसके घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। वहीं बच्ची भी साथ थी, जिसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस हादसे में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार तीजा पर मायेक आई बहन को भाई वापस उसके घर राजिम छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों भाई और बहन रास्ते में पेड़ के नीचे रुके थे। उनके साथ एक बच्ची भी थी। इस दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और इसकी चपेट में भाई-बहन आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसे में बच्ची को कोई नकुसान नहीं हुआ।

यह घटना जंगल सफारी चौक ग्राम उपरवारा के पास की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहन का नाम उर्वशी साहू पति वेदव्यास साहू उम्र 30 निवासी ग्राम कोपरा राजिम जिला गरियाबंद और भाई का नाम योगेश साहू टिकरापारा रायपुर निवासी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...

गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले...

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से...

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ...

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठक की। बैठक...

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...