दुर्ग के मेन रोड किनारे अवैध कब्जों को निगम ने JCB से खदेड़ा: सुबह-सुबह निगम कमिश्नर और SDM टीम के साथ मौके पर पहुंचे… भारी बवाल के बीच हुई कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग के पोटिया में निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। सोमवार को सुबह-सुबह निगम का अमला मौके पर पहुंचा और सड़क जाम कर रहे कब्जों को JCB के मदद से खदेड़ा। मौके पर निगम आयुक्त और SDM भी मौजूद रहे। निगम के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पोटिया चौक से पुलगांव जाने वाली मार्ग पर हल्के वाहनों के साथ ही भारी वाहनों की भी काफी अधिक आवाजाही है।साथ ही आसपास घनी आबादी है। सड़क किनारे ठेले, खोमचे सहित बांस बल्ली के छप्परों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर सोमवार को निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं एडीएम हरिवंश सिंह मिरी टीम के साथ उपस्थित रहकर पोटिया चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। भवन अधिकारी गिरीश दीवान, राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, नायब तहसीलदार ढाल सिंह बिसेन, पुलगांव टीआई पुष्पेंद्र भट्ट, यातायात टीआई यश करण घ्रुव, प्रभारी बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा, मुकेश चन्द्राकर, अमित कुमार सहित पुलगांव एवं पद्मनाभपुर पुलिस बल नगर निगम की टीम की मौजूदगी में पोटिया कला चौक शासकीय हॉस्पिटल के आस-पास एवं पोटिया चौक क्षेत्र व शराब भट्टी सहित सड़क किनारे लगभग 42अतिक्रमण कब्जे जैसे ठेले, खोमचे और बांस-बल्ली के छप्परों को भी जेसीबी से हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। नगर निगम ने पोटिया चौक से मिनी माता चौक जाने वाले मार्ग के बीच दर्जनों दुकानों के सामने से सड़क के दोनों किनारे पर बाँस बल्ली, टिन शेड से किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवाया। दुकान के बाहर दुकानदारों द्वारा टीन शेड स्वयं हटा लेने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी गई। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने निगम के कार्य में सहयोग दिया। अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकेगी। सड़क घेरकर व्यवसाय करने वाले व्यवसाइयों और रोड किनारे चौक चौराहों पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालो से अपील की गई है कि वे अपना सामान हटा लें। निगम द्वारा सामान हटाने के साथ-साथ सामान जब्त किया जाएगा और जुर्माना करने की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...