CM दौरा: मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा ऐलान: नया एसडीएम कार्यालय और उप तहसील की घोषणा… कालेज और हॉस्पिटल भी खुलेंगे… पढ़िए और क्या-क्या घोषणाएं हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के लिए मंगलवार को लुंड्रा विधानसभा के सहनपुर ग्राम पहुंचे. यहां सीएम ने जनहित की कई घोषणाएं की. मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए धौरपुर में नया महाविद्यालय खोलने की घोषणा की. राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आए इसके लिए मुख्यमंत्री ने धौरपुर में एसडीएम कार्यालय कार्यालय खोलने की भी घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने मछली नदी पर पुल निर्माण, रघुनाथपुर में उप तहसील खोलने, सहनपुर मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन करने के साथ ही सहनपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक बाजार में शेड और चबूतरा का निर्माण, शासकीय उ.मा. स्कूल लुंड्रा एवं कुदारी लमगांव में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण, शासकीय उ.मा. विद्यालय करौली, बरगीडीह, रघुनाथपुर में भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी है.

मुख्यमंत्री बघेल ने यह भी कहा है कि जनता की सुविधा के लिए जहां जिस चीज की आवश्यकता होगी वहां उसे जरूर पूर्ण किया जाएगा.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के सहनपुर में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की-

  • सहनपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा
  • सहनपुर मिडिल स्कूल का हाई स्कूल में होगा उन्नयन
  • सहनपुर साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित कर शेड व चबूतरा निर्माण किया जाएगा
  • शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुंड्रा में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करायेंगे

  • ग्राम धौरपुर में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी
  • धौरपुर में एसबीआई की शाखा खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी
  • धौरपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय की स्थापना की जायेगी
  • ग्राम पंचायत कुन्नी एवं ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में उप तहसील की स्थापना की जायेगी
  • ग्राम गगोली के पास मछली नदी पर पुल निर्माण किया जायेगा

  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदारी और लमगांव में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौली, रघुनाथपुर, बरगीडीह हेतु स्वयं के भवनों के निर्माण की स्वीकृति

भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों को उनके उत्पादन का वाजिब रेट मिले इसलिए छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान योजना के तहत 9 हजार और 10 हजार रुपये प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दे रहें हैं. कोदो-कुटकी, रागी और लघु वनोपज भी हम समर्थन मूल्य में खरीद रहे हैं. सब्जी उत्पादक किसानों को नुकसान न हो, सब्जियों के रेट अप डाउन होते है, इसलिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था होनी चाहिए, छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...