दुर्ग IG ने ली चार घंटे की मैराथन बैठक: दुर्ग रेंज के सभी एसपी को महिला और बच्चों से जुड़े अपराध में त्वरित कार्रवाई के आईजी ने दिए निर्देश… फरार आरोपियों को पकड़ने स्पेशल टीम होगी गठित… गंभीर केस की हर हफ्ते हो समीक्षा

दुर्ग। दुर्ग आईजी बद्रीनारायण मीणा ने वित्तीय अनियमितता से जुड़ी मामलों, चिटफंड कंपनियों के फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। रेंज के सभी एसपी की मीटिंग में मीणा ने महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों की त्वरित कार्रवाई करने और समयसीमा में जांच पूरी करने के निर्देश दिए।

यही नहीं गंभीर किस्म के केस की हर हफ्ते समीक्षा करने और चिटफंड के मामलों में हर दिन अपडेट रिपोर्ट लेने के लिए कहा। आईजी ने करीब 4 घंटे सभी एसपी की मैराथन मीटिंग ली। इस दौरान एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, एसपी पुलिस राजनांदगांव संतोष सिंह, एसपी बेमेतरा धर्मेंद्र सिंह, एसपी कवर्धा डॉ. लाल उमेद सिंह, एसपी बालोद गोवर्धन ठाकुर और एएसपी नेहा पांडे मौजूद थीं।

गंभीर अपराध की लगातार करें जांच

आईजी ने दुर्ग रेंज के जिलों में अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि गंभीर किस्म के प्रकरणों में लगातार विवेचना हो। जांच पूरी कर समय सीमा में जांच और कार्यवाही पूरी करें, जिससे केस लंबे समय पेंडिंग न रहे। आईजी ने कहा कि अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों में अंतरिम कुर्की, अंतिम कुर्की, नीलामी तथा निवेशकों की धन वापसी की प्रतिदिन समीक्षा एसपी स्वयं करें।

अनियमित वित्तीय कंपनियों की राज्य और राज्य से बाहर स्थित अचल संपत्तियों के चिन्हांकन व उनकी कुर्की की कार्यवाही शीघ्र कराएं और प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...