छत्तीसगढ़ में शादी के चौथे दिन ससुराल से दुल्हन को फिल्मी स्टाईल में लेकर हुए फरार… पति ने रोका तो प्रेमी ने कर दी जमकर पिटाई… नवविवाहिता का पहले से था प्रेम संबंध , जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। छत्तीसगढ के कोरबा शहर की एक युवती के शादी के 4 दिन बाद उसका प्रेमी अपने 5 दाेस्त के संग 3 बाइक में उसके ससुराल पहुंचा। जहां फिल्मी स्टाइल से वे जबरन घर में घुसे और नवविवाहिता काे जबरन घर से बाहर निकालकर अपने साथ बाइक में भगाकर ले गए। घटना के दाैरान नवविवाहिता के पति के राेकने पर उससे मारपीट की गई। ब इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

दिनदहाड़े नवविवाहिता का उसके ससुराल से अपहरण का ये सनसनीखेज मामला कोरबा के पाली थाना क्षेत्र का है। पाली के ग्राम बंधियापारा सिल्ली मेें रहने वाले सनत पटेल ने एक दिन पहले ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में पीड़ित शख्स ने बताया कि वह 3 मई को चारपारा कोहड़िया निवासी गुलाब सिंग की बेटी प्रीति के साथ उसका विवाह हुआ था।

रीति रिवाज से शादी के बाद वह दुल्हन की बिदाई कराकर अपने घर आ गया था। शादी के ठीक चौथे दिन 7 मई की दोपहर तीन बाईक में 6 युवक उसके घर पहुंचे। युवको से कोई जानकारी पूछ पाते इतने में युवक जबरन घर में घुस गये, और नवविवाहिता प्रीति पटेल का हाथ पकड़कर घर से बाहर लेकर जाने लगे।

इस घटना को देख घर के लोगों के साथ ही नवविवाहिता के पति ने युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान युवको ने सनत पटेल की बुरी तरह से पिटाई भी कर दी। इस घटना को देख परिवार के लोगोें ने तत्काल डायल 112 को मदद के लिए फोन लगाया गया। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक आरोपी नई नवेली दुल्हन को उसी के ससुराल से लेकर फरार हो चुके थे।

दिनदहाड़े हुए इस अपहरण कांड की कुछ ही देर में गांव में फैल गयी। परिवार के लोगों ने जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पता लगाने की कोशिश की, तो पता चला कि नवविवाहिता प्रीति पटेल का कुसमुंडा में रहने वाले ओमप्रकाश साहू से पुराना प्रेम संबंध था।

जिसने अपने 5 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने के बाद अपनी शादीशुदा प्रेमिका को ससुराल से लेकर फरार हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम पर सनत पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश साहू सहित उसके 5 साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस का कहना हैं कि आरोपियों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है वो काफी आपत्तिजनक है, पाली पुलिस सभी फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...