मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी अखिल जैन को मिला उत्कृष्ट किसान सम्मान… CM साय ने किया सम्मानित

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन और भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में श्री बलराम जयंती पर सोमवार को किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक खेती और गौ आधारित कृषि में उल्लेखनीय योगदान के लिए मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी अखिल जैन (पदम डाकलिया) काे उत्कृष्ट किसान सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम में जैन ने फसल अमृत के संबंध में भी प्रकाश डाला। इस माैके पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, डायरेक्टर ऑफ रिसर्च डॉ. विवेक त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...

भिलाई बचाओ पदयात्रा : अंतिम दिन कांग्रेसियों को राजभवन...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा निकाली गई चार दिवसीय पदयात्रा बुधवार...