दुर्ग में CAR चालक की रश ड्राइविंग: 4 बाइक सवारों को रौंदा, 1 की मौत: मदर्स डे पर केक लेने दोस्तों के साथ गया था बेटा, लौटकर नहीं आया, मौत की आई खबर

भिलाई। मदर्स डे पर केक लाने जा रहे युवक को अज्ञात कार चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक घटना में गंभीर रुप से घायल है। एक युवक को मामूली चोट आई है।

जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया। जहां उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

पदमनाभपुर पुलिस ने बताया किरायपुर नाका दुर्ग निवासी आकाश तांडी उर्फ हैप्पी 24 वर्ष रविवार की रात अपने तीन दोस्त बबलू नाग, दिनेश महानंद, रमेश लोहा के साथ दो अलग-अलग बाइक पर जेल तिराहा से केक खरीदने गए हुए थे।

केक खरीदकर चारों दोस्त न्यू पुलिस लाइन होकर रायपुर नाका लौट रहे थे। तभी अज्ञात कार चालक ने दोनों बाइक सवारों को चपेट में लिया। घटना में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिनेश और रमेश को गंभीर चोट आई है। जबकि बबलू नाग को सामान्य चोटें आई है।

पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाल रही है और फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतक एयरटेल फाइवर में केबल बिछाने का काम करता था। विवाहित आकाश का एक बेटा भी है। परिवार आर्थिक रुप से कमजोर होने से अब देखभाल करने वाला उनका कोई नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...