जीवनदायनी शिवनाथ नदी से आई बाढ़… शहर तक पहुंचा पानी; दुर्ग डिविजनल कमिश्नर सत्यनारायण और कलेक्टर ऋचा ऑन ग्राउंड जीरो… बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी किए…

दुर्ग। दुर्ग की जीवनदायनी शिवनाथ नदी अपने रौद्र रूप में है। नदी में 2 लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से नदी किनारे इलाकों में बाढ़ आ गया है। SDRF द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया ज रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से दुर्ग शहर में पानी आ गया है। बुधवार को दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने शिवनाथ नदी के किनारे पुलगांव राहत कैम्प में बाढ़ पीड़ित लोगों से चर्चा की।

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर द्वारा पूछने पर ग्रामवासियों ने बताया कि सुबह पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण घरों में पानी घुसने लगा। नगर निगम के अधिकारी ने कोसरिया यादव समाज के माध्यम से संचालित यादव भवन में आश्रय दिलवाया है। नगर निगम आयुक्त ने उनके रहने की व्यवस्था के साथ भोजन व नास्ते की भी व्यवस्था कराई। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के पीड़ित ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थान में लाया गया है। कलेक्टर चौधरी ने अनुविभागीय अधिकारी हरवंश सिंह मिरी को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में निगरानी रखने के साथ-साथ पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने और भोजन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाएं आदि का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने कहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चौधरी ने जिले के ग्राम पंचायत भरदा का भी भ्रमण कर ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी। ग्रामवासियों को सुरक्षित रहने के साथ किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन को सुचित करने एवं प्रशासन द्वारा हर संभंव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम दुर्ग लोकेश चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...