दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में डकैती से व्यापारियों में आक्रोश, सराफा एसोसिएशन ने की घटना की निंदा, गृहमंत्री से की आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग

बलरामपुर। रामनुजंगज जिले के बलरामपुर में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के जिला प्रमुख राजेश सोनी की ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़ने डकैती और संचालक पर हमले की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। छग सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी व महासचिव प्रकाश गोलछा ने इस घटना की घोर निंदा की है।

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने गृहमंत्री विजय शर्मा व पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर उक्त घटना से अवगत कराया। उन्होंने तत्काल आरोपियों को पकड़ने की मांग की। एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश गोलछा ने कहा, विगत दिनों छत्तीसगढ़ में चोरी डकैती की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना अनिवार्य हो गया है, ताकि इस तरह की घटना में विराम लगे और जो असुरक्षा की दशहत बनी हुई है, उससे से निजात मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...