हीराकुंड बांध से पानी छोड़ने से कई गांव डूबने से बचे, CM साय ने ओडिशा सरकार का जताया आभार

रायपुर। साय सरकार ने हीराकुंड डैम से पानी छोड़ने पर ओडिशा की भाजपा सरकार का आभार जताया है। सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा, प्रतिवर्ष भारी बारिश की वजह से हीराकुंड डैम के डुबान क्षेत्र में आने के कारण छत्तीसगढ़ के लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांवों को बाढ़ की विपदा झेलनी पड़ती थी।

सीएम ने आगे लिखा है, इस वर्ष भी विगत कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर मेरे आग्रह पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दोनों प्रदेशों के हितों को ध्यान में रखा और हीराकुंड डैम से आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने का आदेश देकर दो दर्जन से ज्यादा गांवों को जन-धन की हानि से बचाया है। मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...