भिलाई निगम के जोन आयुक्तों का तबादला: नेहरू नगर से लेकर खुर्सीपार तक… जानिए किस अधिकारी को कौन से जोन की मिली जिम्मेदारी? EE भी अधिकृत; निगम कमिश्नर देवेश ने किया बदलाव

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में 5 जोन ऑफिस है। निगम कमिश्नर ने सभी जोन आयुक्त का तबादला किया है। जोन क्षेत्र में प्रशासनिक बदलाव करते हुए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने पांच जोन में पांच जोन आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता नियुक्त किये है। भिलाई एक बड़ा क्षेत्र है जहां पर 6 लाख से अधिक जनसंख्या निवासरत है। सभी के प्रशासनिक एवं व्यवहारिक आवश्यकताओ को पुरा करने के लिए निगम भिलाई में पांच जोन संचालित हो रहे है। जिसके माध्यम से प्रत्येक जोन में विभागीय स्तर पर एक प्रशासनिक सेटअप कार्यरत है।

किसे कहां की मिली जिम्मेदारी?

  • जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर में जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर
  • जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर में येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा
  • जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर में कार्यपालन अभियंता सह जोन आयुक्त बी.के.वर्मा कार्य संपादित करेंगे
  • जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार में जोन आयुक्त सतीश यादव, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा
  • जोन क्रमांक 05 सेक्टर 06 में कार्यपालन अभियंता सह जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता कार्य संपादित करेगें

इस प्रकार पांचो जोन में पांच जोन आयुक्त शासन द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ को शासन से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार संपादित करेंगे। आने वाले समय में 17 सितंबर से स्वच्छताा ही सेवा अभियान एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का सर्वेक्षण अभियान शुरू होने वाला है। सभी कार्यो को सुचारू रूप से संपादित करते हुए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...