भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में स्टेनलेस स्टील चेयर होगा इनस्टॉल: कलेक्टर ने 23 लाख से अधिक रूपए किए स्वीकृत… MLA देवेंद्र यादव ने की थी अनुशंसा

दुर्ग-भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में स्टेनलेस स्टील चेयर लगाए जाएंगे। इसे लेकर 23 लाख 88 हजार 960 रूपए स्वीकृत की गई है। दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भिलाई नगर विधानसभा के 14 कार्यो के लिए कुल 23 लाख 88 हजार 960 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा की जाएगी।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जोन 4 अंतर्गत वार्ड-38 सोनिया गांधी नगर खुर्सीपार में सामुदायिक भवन के पास, जोन 4 अंतर्गत वार्ड-39 चंद्रशेखर आजाद नगर खुर्सीपार में काली मंदिर के पास, जोन-4 अंतर्गत वार्ड-40 शहीद चुम्मन यादव नगर छावनी में मंगल बाजार के पास, जोन-4 अंतर्गत वार्ड-41 इंड्रस्टीयल एरिया छावनी स्थित शंकर नगर, जोन-4 अंतर्गत वार्ड-42 गौतम नगर खुर्सीपार में डोम शेड के पास, जोन-4 अंतर्गत वार्ड-43 बापू नगर खुर्सीपार में तीन तालाब के पास, जोन-4 अंतर्गत वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में बैडमिंटन कोर्ट के पास, जोन-4 अंतर्गत वार्ड-45 बालाजी नगर खुर्सीपार में सांई मंदिर के पास, जोन-4 में अंतर्गत वार्ड-46 दुर्गा मंदिर…

खुर्सीपार में हनुमान मंदिर के पास, जोन-4 अंतर्गत वार्ड-47 राधा कृष्णा मंदिर न्यू खुर्सीपार में जवाहर लाल नेहरू स्कूल के पास, जोन-4 अंतर्गत वार्ड-48 जोन-3 खुर्सीपार में बीएसपी स्कूल मैदान के पास, जोन-4 अंतर्गत वार्ड-49 सुभाष मार्केट खुर्सीपार स्थित सुभाष मार्केट में, जोन-4 अंतर्गत वार्ड-50 शास्त्री नगर खुर्सीपार में बाबा बालक नाथ सरोवर के पास, जोन-4 अंतर्गत वार्ड-51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर खुर्सीपार में पिंक गार्डन के पास स्टेनलेस स्टील चेयर प्रदाय कार्यो हेतु प्रत्येक के लिए 01 लाख 70 हजार 640 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...