CG में नृशंस हत्या: युवक की गर्दन काटकर हत्या… जंगल में धड़ पड़ा मिला सिर से अलग… सड़क से घसीटकर ले गया आरोपी, मरने वाले की शिनाख्त नहीं

CG

जशपुर। श्रीनदी से सटे हुए जंगल में लाश की सूचना के बाद मौके पर हचलच मच गयी। लाश की स्थिति को देखकर नृशंस हत्या की आशंका जताई जा रही है।इलाके के एक व्यक्ति ने लाश को देखा उसके बाद खबर आग की तरह फैल गयी और घटनास्थल पर भारी भीड जमा हो गयी। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि युवक को सड़क से घसीटकर जंगल में ले जाया गया है। इसके बाद गर्दन काटी गई है। सिर और धड़ आस-पास में ही मिले हैं। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी से सटे जंगल का है।

बताया जा रहा है कि राहगीरों ने लाश देखी। इसके बाद तत्काल कुनकुरी पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शी दिलीप राम ने बताया कि जब वह पहुंचा तो सिर और धड़ अलग दिखे। शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। किसी ने धारदार हथियार से कई वार कर मारा है। आस-पास खून ही खून बिखरा दिखा। मृतक के बाएं हाथ में एक टैटू बना है, जो रिंग के आकार में है।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही लाश को देखने कुनकुरी-तपकरा रोड पर श्रीनदी पुल के पास राहगीर और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके पर मौजूद है। फोरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है।

कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल की स्थिति और लाश की स्थिति को देखकर लग रहा है कि हत्या बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से की गई है। गले के शॉर्प हथियार से काटा गया है। व्यक्तिगत दुश्मनी या कोई पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...