न्यूड VIDEO बनाकर ब्लैकमेलिंग: फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर प्रेम जाल में फंसाया… वीडियो कॉल के दौरान बना लिया लड़की का अश्लील वीडियो… वायरल करने की धमकी देकर मांगने लगा 5 लाख रुपए

अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर अनजान शख्स से दोस्ती कितनी महंगी पड़ सकती है, इसकी कहानी एक बार फिर अंबिकापुर में देखने को मिली है। यहां फेसबूक पर अनजान युवक से दोस्ती करना एक युवती को महंगा पड़ गया। युवक ने लड़की को झांसे में लेकर पहले तो उसका न्यूड विडियों बना लिया और फिर इसके बाद लड़की को विडियों वायरल करने की धमकी देकर लाखों रूपये की फिरौती मांगने लगा। जिसके बाद युवती ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की है। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर में रहने वाली युवती की दोस्ती मार्च महीने में कार्तिक शर्मा नाम के लड़के से हुई थी। दोनों फेसबुक पर मिले थे। इसके बाद ये दोस्ती गहरी होती शुरू हो गई। दोनों काफी बातचीत करने लगे। वॉट्सऐप में भी दोनों बात किया करते थे। बाद में युवक ने युवती को प्रपोज कर दिया था।

फोन पर भेजा वीडियो
बताया गया कि वॉट्सऐप में दोनों वीडियो कॉल पर बात करते थे। इसी दौरान युवक ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाया। जिसके बाद उसने इसी वीडियो को लड़की के फोन में भेज दिया और कहने लगा कि मुझे 5 लाख रुपए चाहिए, नहीं तो मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। और वीडियो भी वायरल कर दूंगा। इस बात से युवती परेशान हो गई। फिर उसने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी।

मधुरा से पकड़ा गया युवक, नाम भी कुछ और था
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू की। नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रेस किया। तब पता चला कि आरोपी उ्त्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है और उसका नाम कार्तिक शर्मा नहीं, विष्णु शर्मा(24) है। इसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया और उसे गिरफ्तार कर अंबिकापुर लाया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...