मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में फिर से बदलेगा मौसम… कल से झमाझम बरसेंगे बादल… तीन दिन हो सकती है भारी बरसात, पढ़िए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

नई दिल्ली/रायपुर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलावा हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ ही गुजरात से ओडिशा तक कई राज्यों में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 19 सितंबर तक गुजरात के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी तटीय राज्यों ओडिशा, बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों तक कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन सबके बीच भारतीय मौसम विभाग की ऐसेंसी स्काई मेट वेदर ने अगले 24 घंटों लिए जोरदार बरसात की चेतावनी जारी की है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 14 से 16 सितंबर तक बदली-बारिश के आसार बन रहे हैं।

इस दौरान वर्षा का मुख्य क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अच्छी बारिश है. लेकिन सरगुजा संभाग में विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके पूर्व 13 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

बारिश थमते ही तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। बारिश के बाद निकली तेज धूप चुभन भरी है। हालांकि कूलर चलाने की स्थिति अभी निर्मित नहीं हुई है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 33 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बलरामपुर में 34.1 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान नारायणपुर में 20.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बारिश संबंधित गतिविधियां प्रारंभ होने के बाद कल से तापमान में पुनः गिरावट संभावित है। इसके पहले गुरुवार को पेंड्रा और प्रेमनगर में 2 सेमी, बेलगहना, पाटन और सकोला में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। अन्य स्थानों में इससे कम बारिश अथवा हल्की बूंदाबांदी ही हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने : मुकेश...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम की प्रारंभिक मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा विधायक रिकेश सेन पर निशाना...

स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ भवन समिति का निर्वाचन :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन शासकीय कर्मचारी विभागीय समिति की ओर से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी...

राज्योत्सव के समापन में शामिल होंगे अमित शाह :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 3 नवंबर को उनका रायपुर दौरा...

जन्मदिन के जश्न में शोर रोकना पड़ा भारी :...

बिलासपुर। शहर के राजकिशोर नगर इलाके में देर रात जन्मदिन के जश्न के दौरान तेज आवाज में ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध...