CG 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी : माशिम ने 12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा का परिणाम किया घोषित… छात्राओं ने मारी बाजी… एक क्लिक में देखिए रिजल्ट

रायपुर। 12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा का परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कॉलेजों में एडमिशन का लास्ट डेट भी करीब था, लिहाजा अब माशिम ने हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा वर्ष 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा में 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें बालिकाओं का प्रतिशत 33.47 तथा बालकों का प्रतिशत 31.75 है।

दरअसल माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा में वर्ष 2024 में कुल 37,578 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 35,616 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 18,250 बालक तथा 17,366 बालिकायें शामिल हुई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 35,615 परीक्षार्थियों के रिजल्ट आ गए हैं। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 11,609 है। यानी कुल 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं।

घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार छात्राओं का रिजल्ट 33.47 प्रतिशत है, वहीं छात्रों का रिजल्ट 31.75 प्रतिशत है। परीक्षा परिणाम घोषित परीक्षार्थियों में फर्स्ट डिवीजन में पास परीक्षार्थियों की संख्या 3,033 (8.52 %) है, सेकंड डिवीजन में पास परीक्षार्थियों की संख्या 7,823 (21.96%) है और थर्ड डिवीजन में पास परीक्षार्थियों की संख्या 752 (2.11 प्रतिशत) है। 1 परीक्षार्थी पास श्रेणी में पास हुए है। 1 परीक्षार्थी के परिणाम को नकल प्रकरण में रोका गया है। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...