CG CRIME : गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट-पीटकर बीवी को उतारा मौत के घाट

गरियाबंद। गैर मर्द के साथ अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने ताबड़तोड़ डंडे से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना दूसरे दिन पुलिस को दी. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है. यह मामला शोभा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर से 13 किलोमीटर दूर शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अड़गड़ी निवासी अनिता का अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था. इसे लेकर उसका अपने पति धुरवा राम नेताम से कई बार विवाद हो चुका था. गुरुवार को क्षेत्र में नवाखाई त्योहार था. ग्रामीण त्योहार में व्यस्त थे. इस बीच जब पति घर पहुंचा तो अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से से आग बबूला हो गया. उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

नवाखाई पर्व होने के कारण गुरुवार को घटना की जानकारी लोगों को देर शाम को लगी. शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभा थाना में दी. शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव टीम के साथ ग्राम अड़गड़ी पहुंचे. मामले की प्रारंभिक जांच करते हुए आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. वहीं पंचनामा बनाकर महिला का शव पीएम के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

एसडीओपी मैनपुर बाजीलाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम अडगडी की है. पति ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उस पर डंडे से वार कर हत्या की है. पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...