CG में ईद-मिलादुन्नबी पर फिलिस्तीन का झंडा फहराया: हिंदू संगठनों ने जताया विरोध… SP तक पहुंची शिकायत… 5 आरोपी गिरफ्तार

CG

बिलासपुर। बिलासपुर के तारबाहर इलाके में सड़क पर फिलिस्तीन का झंडा लहराता नजर आया। जब इस पर हिंदू संगठनों की नजर पड़ी तो विरोध शुरु हुआ। हिंदू संगठनों मंच ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शाम होते तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ भी की जा रही है।

ईद का जश्न मनाने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर के अलग अलग मोहल्लों में जोरदार सजावट की थी। इसी कड़ी में तारबाहर थाना क्षेत्र की गली मोहल्लों में भी झंडे बैनर लगाए गए थे। लेकिन यहां कुछ लोगों ने एक गली को फिलिस्तीनी झंडे से सजाया था। गाली के दौनों तरफ केवल फिलस्तीन झंडे लहरा रहे थे। जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को इसकी जानकारी मिली वो सड़क पर उतर आए और विरोध में जमकर नारे बाजी की, यही नहीं देश के गद्दारों को… जूता मारो सालों को … जैसे नारे लगाए।

तभी इसकी जानकारी SP राजनेश सिंह तक पहुंच गई। उन्होंने तत्काल एडिशनल SP समेत सभी पुलिस अधिकारियों को एक्टिव किया और माहौल बिगड़ने से पहले ही स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। यही नहीं हिंदूवादी संगठन लोगों को आश्वस्त किया कि ऐसे असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस बीच हिन्दू संगठन के सदस्यों ने लिखित शिकायत कर बताया कि तारबाहर थाना क्षेत्र में फिलिस्तीन का झंडा लगाया गया है। संगठन के नेताओं ने फिलस्तीन का झँडा फहराने वालों पर गंभीर अपराध दर्ज करने की मांग भी की। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप पुलिस बल के साथ मौकेै पर पहुंचे और सभी झंडों को उतरवाया। इसके बाद झंडा लगाने वालों की तलाश शुरू हुई। शाम होते तक पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है की इस मामले में और गिरफ्तार हो सकती है। क्योंकि ये काम 5 से 7 लोग नही कर सकते। पुलिस अभी भी ऐसे असामाजिक तत्वों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • शेख समीर बक्स पिता शेख कलीम बख्श उम्र 20 वर्ष निवासी तारबाहर
  • फीदेल खान पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 24 वर्ष निवासी तारबाहर
  • मोहम्मद शोएब पिता स्वर्गीय मोहम्मद आलम उम्र 23 वर्ष निवासी तारबाहर
  • शेख अजीम पिता शेख सलीम उम्र 19 वर्ष निवासी तारबाहर
  • शेख समीर पिता शेख मुल्तान उम्र 22 वर्ष निवासी तारबाहर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...