प्यार में पागल मां ने बेटे को ही हटा दिया रास्ते से: बेटे ने देख लिया मां और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में… बदनामी के डर से जिस दिन था बेटे का जन्मदिन उसी दिन कर दी हत्या

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां प्यार में पागल एक मां ने अपने ही बेटे का कत्ल कर दिया। बेटे को उसने उस दिन मारा, जिस दिन उसका बर्थडे था। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर उसे मारा था। बेटे का कसूर बस इनता था कि जब वह अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी, तभी वह घर आ गया था। उसने यह बस बदनामी के डर से किया।

मामले में अकोदिया टीआई लक्ष्मण सिंह देवड़ा ने बताया कि 3 मई को जाटपुरा में 12 साल के वरुण पिता कैलाश सूर्यवंशी का शव उसके घर पर मिला था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि उज्जैन का रहने वाला संजय दोपहर में उनके घर आया था। वह अकसर उनके घर आता-जाता रहता है। यह पता चलते ही पुलिस ने प्रेमी संजय उर्फ सुदर्शन बामनिया निवासी उज्जैन को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का बच्चे की मां ममता से अफेयर है। 3 मई को दोपहर करीब 2.30 बजे वह उससे मिलने आया था। हम दोनों घर पर अकेले थे। इसी दौरान उसका 12 साल का बेटा वरुण अचानक से घर आ गया। उसने हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बेटे को सामने देख ममता घबरा गई। बदनामी के डर से उसने उसे ठिकाने लगाने की बात कही। इसके बाद हम दोनों ने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मां और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

मृतक वरुण के पिता फल बेचते हैं इस कारण वरुण और उसकी बड़ी बहन अंजली ज्यादातर समय पिता के साथ ही रहा करते थे। घटनावाले दिन भी भाई-बहन पिता के साथ ठेले पर ही थे। वरुण का जन्मदिन होने से वह तैयारी के हिसाब से दोपहर में अचानक से घर आ गया। शाम को पिता के घर आने के बाद उनकी केक काटने की तैयारी थी। हालांकि यहां उसने मां की करतूत देख ली। मां ने भी अपने ही कलेजे के टुकड़े को मौत को घाट उतार दिया और प्रेमी को भगाकर खुद भी खेत पर चली गई। शाम को जब बहन अंजली घर पहुंची तो घर का गेट अटका हुआ था। गेट खोलने पर वह भीतर गई तो भाई मृत पड़ा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...