प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी… लगाई गई स्पेशल डॉक्टर्स की टीम… रोजाना करेगी स्वास्थ्य की जांच

डेस्क। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा है. दुर्ग मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य परीक्षण और जांच के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है. डॉक्टरों की टीम रोजाना स्वास्थ्य की जांच करेगी. और उनका ख्याल रखेगी. तीजन बाई लंबे समय से बीमार चल रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल तीजन बाई को पैरालिसिस हो गया था, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू सेक्टर 9 अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. बड़े पुत्र शत्रुघ्न की मौत के बाद तीजन बाई का मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो गया था. तीजन बाई का इलाज फिलहाल उनके घर पर ही चल रहा है.

डॉ. तीजन बाई छत्तीसगढ़ राज्य की एक प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका और कलाकार हैं, जो पांडवानी की अपनी शक्तिशाली और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं. पांडवानी एक पारंपरिक कथात्मक गायन शैली है, जो भारतीय महाकाव्य महाभारत से पांडवों की कहानियों को बताती है. उन्हें कला के सबसे महान जीवित प्रतिपादकों में से एक माना जाता है और उन्होंने दुनिया भर के मंचों पर प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें अपनी अनूठी शैली और शक्तिशाली प्रदर्शनों के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...