दुर्ग निगम कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने संभाली OBC सर्वे की कमान, खुद निरीक्षण पर निकलें… आयुक्त बोले- सर्वेक्षण की जानकारी एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करें; सर्वे से होगा आबादी का सटीक आकलन

दुर्ग। राज्य सरकार की गठित छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुसार नगर निगम द्वारा पिछड़ा वर्ग का सर्वे कराया जा रहा है। बुधवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व्दारा वार्ड क्रमांक 03 एवं 04 में ओबीसी सर्वे का औचक निरीक्षण राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, थान सिंह यादव, योगेश सूरे एवं अमला के साथ पहुँचे।वार्ड के निरीक्षण के मौके पर पार्षद नरेंद्र बंजारे भी मौजूद रहे।आयुक्त ने सर्वे का काम जल्द से जल्द पूरा हो सके इसके लिए आयुक्त अधिकारी/कर्मचारी व आंगनबाड़ी कार्यक्रताओं के साथ घर मे जाकर लोगो से संपर्क कर लिस्ट की समीक्षा की।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान ओबीसी सर्वेक्षण को पूरा करने का निर्देश जारी किया है।निगम अधिकारी/कर्मचारी,सुपर वाइजारो के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी में ये काम शामिल है।बता दे कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ निगम कर्मचारी व सुपर वाइजर सर्वे के दौरान उनकी सुविधा के लिए साथ मे डयूटी लगाई गई है। मंगलवार को नगर निगम के मोतीलाल वोरा सभाकक्ष में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा की थी।

उन्होंने सर्वे कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।अधिकारी/कर्मचारी व बीएलओ/ आंगनबाड़ी व सुपरवाईजरों को अपने-अपने वार्डो में हुए सर्वेक्षणों की जानकारी लेकर एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा करने को कहा।उन्होंने कहा कि बीएलओ को सर्वे कार्य में लगाया गया हैं और कार्य की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों से सर्वेक्षण कार्य में कोई भी लापरवाही न बरतने और समय पर कार्य पूरा करने पर ज़ोर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...