दुर्ग सांसद विजय बघेल का बड़ा बयान, कहा – देवेंद्र यादव के जेल जाने से खुश हैं भूपेश बघेल

रायपुर। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जुबानी हमला बोला है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद देवेंद्र यादव के बहाने भूपेश बघेल को घेरते हुए सांसद बघेल ने कहा है कि देवेंद्र यादव के जेल जाने से भूपेश बघेल अंदर से खुश हैं। वे बाहर दिखावे के लिए अलग बात करते हैं।

सांसद विजय बघेल ने कहा, देवेंद्र यादव अब राहुल गांधी के बहुत करीबी हो गए हैं। राहुल गांधी के कहने पर ही उनके प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट देवेंद्र यादव से मिलने आए थे।

बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था। जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे।

30 सितंबर तक जेल में रहेंगे देवेंद्र यादव

इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक विधायक यादव की 5 बार न्यायिक रिमांड बढ़ाई जा चुकी है। बुधवार को भी प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा की अदालत ने बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। इससे पहले 17 सितंबर को रिमांड खत्म होने पर सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई थी, जहां कोर्ट ने 30 सितंबर तक देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...