दुर्ग यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए खुला ऑनलाइन पोर्टल, इस डेट तक ले सकेंगे एडमिशन

दुर्ग। अब तक कॉलेजों में एडमिशन नहीं लेने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (डीयू) से सम्बद्ध महाविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल को फिर से खोला गया है। कॉलेजों में रिक्त सीटों पर 30 सितंबर तक प्रवेश लिया जा सकता है।

विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव दिग्विजय कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए पोर्टल 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक खुला रहेगा। विद्यार्थी महाविद्यालय स्तर पर 30 सितंबर को शाम 5 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

सत्र 2024-25 से विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति 2020 लागू हो चुकी है, जिसके तहत प्रवेश पूर्व से ही प्रारंभ हो चुका है। सत्र 2024-25 में अब तक लगभग 42 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...