झांकियों से जगमगाएगी राजधानी : आज रात निकलेगी झांकी, कई रास्ते रहेंगे बंद, देखें रोड मैप

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज यानि 19 सितंबर को गणेश विसर्जन की झांकी निकाली जाएगी। इसके लिए रायपुर में ट्रैफिक रूट जारी कर दिया गया है। इस दौरान डीजे पर बैन रहेगा, लेकिन धुमाल, बैंड या नगाड़ा बजा सकेंगे।

ऐसा रहेगा झांकी के दौरान रूट

  • जिन वाहनों को बलौदाबाजार मार्ग से बिलासपुर की ओर या महासमुंद की ओर आना होगा, वे रिंग रोड 3 से होकर आएंगे।
  • भिलाई की ओर से आने वाले सभी छोटे वाहन आश्रम तिराहा तक ही आ सकेंगे। जिन वाहन चालकों को शास्त्री चौक की ओर आना है, वे रिंग रोड 01 से होकर रायपुरा चौक, पचपेढ़ी नाका होकर आना-जाना कर सकते हैं।
  • धमतरी की ओर से आने वाले छोटे वाहन कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, शास्त्री चौक से होकर रेलवे स्टेशन या बिलासपुर रोड जा सकेंगे।
  • रात 8 बजे से शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, तात्यापारा चौक से शारदा चौक, मौदहापारा से जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक, फायर बिग्रेड चौक से कोतवाली चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • सदर बाजार, सत्ती बाजार चौक से अमीन पारा चौक (पुरानी बस्ती थाना), पुरानी बस्ती मार्ग, आश्रम तिराहा से लाखेनगर चौक, आमापारा तिराहा से लाखेनगर चौक की ओर रात 10 बजे से सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...