बचेली से अपहृत 18 दिन का बच्चा सकुशल बरामद, 4 घंटे के भीतर पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली रेलवे कॉलोनी से 18 दिन के बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 4 घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित खोज निकाला. वहीं दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने नवजात बच्ची की सही सलामत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की मदद से ये सफलता हाथ लगी है.

बचेली रेलवे कॉलोनी के रहने वाली पोदिया कुंजाम की पत्नी ने बताया कि बच्चे को नहलाकर और दूध पिला कर झूले पर सुलाई थी। बच्चा जब सो गया तो खुद के नहाने के लिए हैंड पंप पर पानी लेने गए।करीब 10 से 15 मिनट बाद लौटी तो बच्ची झूले पर नहीं थी। वह जोर से चीखने लगी तो आसपास के लोग जमा हो गए। हालांकि बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

घटना के बाद सभी थानों को अलर्ट किया गया और 4 घंटे के भीतर जगदलपुर से अपहृत बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप ने बताया कि प्रकरण में महिला के साथ अन्य दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार : आईजी
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि बच्ची के अपहरण के प्रकरण में संवेदनशीलता के साथ 04 घंटे के भीतर त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक को सकुशल बरामद किया गया। इसके लिए पुलिस टीम के समस्त अधिकारियों/बल सदस्यों को उचित ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...