CG – नाबालिक लड़के से विवाहिता महिला ने किया यौन शोषण: झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई हरियाणा… करती थी शारीरिक शोषण… ऐसे आई पुलिस के गिरफ्त में

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग बालक को झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाली विवाहिता महिला को जशपुर पुलिस ने जिंद (हरियाणा) से हिरासत में लिया है। 16 वर्षीय बालक को पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। आरोपिया की पतासाजी में सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका, आरोपिया महिला के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र. 137/24 धारा 137(2) भा.न्या.संहिता एवं 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज है।

क्या है पूरा मामला, जानिए
दरअसल, थाना कुनकुरी क्षेत्र के शिकायतकर्ता ने 27 अगस्त को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र 22 अगस्त से फुटबाल मैच देखने जा रहा हूं कहकर घर से निकला और वापस घर में नहीं आया। परिजनों द्वारा बालक की आस-पड़ोस, रिश्तेदारों में जांच पड़ताल की गई कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने द्वारा आशंका व्यक्त कर मामले में रिपोर्ट करवाई।

बालक की गुमशुदगी को एसपी जशपुर ने गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी कुनकुरी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए गए। प्रकरण की विवेचना दौरान पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि नाबालिग के गायब होने के दिन से एक शादीशुदा महिला भी अपने घर से गायब है। उसी के द्वारा नाबालिग बालक को भगाकर ले जाने की संभावना पर पुलिस द्वारा महिला की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबीर एवं सायबर सेल से पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त महिला अपने साथ नाबालिग बालक को हरियाणा ले गई है और ग्राम सानपुर थाना सेफीदोन क्षेत्र में एक किराये का कमरा लेकर रह रही है।

एसपी जशपुर द्वारा तत्काल एक टीम का गठन कर हरियाणा के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा दबिश देकर महिला एवं बालक को लेकर वापस थाना कुनकुरी लाया गया। अपहृत बालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 6-7 महीने पहले महिला से जान परिचय हुआ और फिर बीच-बीच में शारीरिक शोषण महिला द्वारा करने लगी। महिला द्वारा बालक को कहीं बाहर चलते हैं कोई रोक-टोक नहीं करेगा कहकर अपने साथ भगाकर हरियाणा ले गई। आरोपिया महिला उम्र 25 साल के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने पर उसे 19. सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

आरोपिया की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. मनोज साहू, म.प्र.आर. चंपा पैंकरा, आर. भूपेन्द्र यादव एवं सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, आर. 699 अनिल सिंह, आर. 634 सोनसाय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...