मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंचे CGPSC कैंडिडेट्स: सरकारी भर्तियों में आयु सीमा बढ़ाने की मांग… CM बोले – 2028 तक 5 साल की छूट… जनदर्शन में हुई कई लोगों के समस्याओं का निवारण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनदर्शन कार्यक्रम में मिलने पहुंचे कुछ युवाओं ने पीएससी सहित शासकीय भर्तियों में आयु सीमा बढ़ाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें बताया कि उनकी सरकार ने पूर्व में कैबिनेट बैठक में पुलिस सहित शासकीय भर्तियों में युवाओं के निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2028 तक आयु सीमा में पाँच वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा।

वहीं दुर्ग जिले के ग्राम खम्हरिया के रहने वाले नीलकंठ बिसाल को जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुनने वाली मशीन (श्रवण यंत्र) दिया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद बुजुर्ग ने CM को राम-राम कहकर धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम में 2 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। सीएम साय से लंबित सरकारी कामों की शिकायत की। ये लोग पटवारी कार्यालय, पंचायत स्तर के काम, फसल संबंधी मामले, जमीन पर अवैध कब्जे और आर्थिक मदद की मांग को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री साय ने सभी लोगों से एक-एक कर मुलाकात की।

जशपुर से आई दृष्टिबाधित रूप वर्षा ने पढ़ने में आ रही दिक्कत के लिए ऑर्बिट रीडर यन्त्र मांगी। मुख्यमंत्री ने सहायता का आश्वासन दिया है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने केरपे (बीजापुर) निवासी राजूराम वाचम (21), लीलाशंकर साहू (37) निवासी भेंडरवानी (धमतरी) को बैटरी व्हीकल, मोहम्मद रसीद कुरैशी (69) निवासी रायपुर को व्हील-चेयर, इंद्रसेन गोस्वामी (27) निवासी बेलसर (बलरामपुर) को एल-बो क्रेच और विवेक शर्मा (37) निवासी भनपुरी रायपुर को वॉकर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग कलाकार विवेक भोंसले की मदद की। विवेक ने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के लिए सरकार से मदद मांगी। 15 हजार रुपए की सहायता राशि CM ने जारी की। रायपुर के राजा तालाब निवासी विवेक 8 वर्ष की उम्र से ही ढोलक बजाने में माहिर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...