CG – ASI और हेड कांस्टेबल सस्पेंड: लाखों के घूस मामले में दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज… SP ने किया निलंबित… शिकायत को रफा-दफा करने के एवज में ली थी रिश्वत

CG

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां दीपका थाना में पदस्थ ASI परमेश्वर राठौर और प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे को एसपी ने निलंबित कर दिया है। ये कार्यवाही पैसे के लेनदेन के मामले में की गयी है। आवेदक अर्जुन दास कुलदीप, खुसरूडीह विजय नगर, थाना दीपका, कोरबा की ओर से एक शिकायत पत्र एसपी कार्यालय को प्रस्तुत किया गया था। शिकायत पत्र में प्रकरण में रफा-दफा करने के एवज में थाना दीपका के पुलिस परमेश्वर राठौर एवं प्रभारी द्वारा उसके लड़के को थाना दीपका बुलाकर दो लाख चालीस हजार रूपये लिये जाने का तथ्य उल्लेखित किया गया था।

शिकायत पत्र की जांच नगर पुलिस अधीक्षक, दर्री से कराई गई। अपने जांच प्रतिवेदन में थाना दीपका का फुटेज दिनांक 02.09.2024 का सीसीटीवी फुटेज देखने पर सउनि परमेश्वर राठौर, प्र.आर. योगेश रात्रे एवं सैनिक महेश राम राठौर का आचरण संदिग्ध लगना लेख किया गया है। जिसके बाद एसपी ने पुलिस सेवा आचरण नियम के प्रतिकूल कार्य आचरण प्रदर्शित कर संदिग्ध कार्यशैली प्रदर्शित करने के लिये सउनि परमेश्वर राठौर एवं प्र. आर. 845 योगेश रात्रे थाना दीपका, कोरबा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र, कोरबा रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...