कवर्धा कांड पर गरमाई सियासत: 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का कांग्रेस पार्टी ने किया ऐलान

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने 21 सितंबर को प्रदेश बंद का ऐलान किया है। कवर्धा कांड को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। आज कवर्धा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर इस आश्य का ऐलान किया।

उल्लेखनीय है कि, कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्री के जिले में घटना होने के चलते गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई है। उन्होंने लोहारीडीह घटना की जांच हाईकोर्ट की सिटींग जज से कराने की मांग भी रखी। इसके साथ ही आगजन में जान गंवाने वाले कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की है। रेंगाखार थाने की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की मांग करते हुए कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन और गृहमंत्री पर नाकामी का आरोप लगाया है।

आपको बता दे कि आज दीपक बैज लोहारीडीह गांव गए थे। घटना स्थल से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा में प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्‍होंने प्रदेश सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप लगाए। गृहमंत्री के जिले में घटना होने के चलते गृहमंत्री को बर्खास्त करने मुख्यमंत्री से की मांग। दोनों नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई है, 21 सितंबर शनिवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया। कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...