भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस : कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में सीएम साय के कड़े तेवर का असर, कबाड़ में किताब मामले में पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस को लेकर सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर कड़ाई जमीनी स्तर पर भी उतनी ही सख्त नजर आ रही है। इसकी बानगी एक बार फिर सरकार की त्वरित कार्रवाई से दिखती है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें के कबाड़ में बेचे जाने की घटना के प्रकाश में आने पर तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के उपरांत छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रेम प्रकाश शर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस में कड़े तेवर दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने निलंबन की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासनिक लापरवाही उन्हें बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं होगी। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का मामला सामने आने पर इस घटना की जांच का दायित्व मुख्य सचिव के पश्चात सबसे वरिष्ठ अधिकारी को देना यह स्पष्ट करता है कि इस राज्य में अब प्रशासनिक ढिलाई के दिन बीत चुके हैं। यदि किसी ने लापरवाही या भ्रष्टाचार किया, तो उस पर कार्यवाही अवश्य होगी।

लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सीएम के रौद्र रूप कई प्रशासनिक निर्णयों में दृष्टिगोचर हुए हैं। सीएम शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों में बिलकुल भी लापरवाही नहीं चाहते। मुख्यमंत्री साय ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने वाले लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सुशासन की सरकार है और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस और छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने मिलकर मध्यप्रदेश...

अंडा, दुर्ग। दुर्ग जिले के अंडा समीप कुथरेल गाँव मे एक 38 वर्षीय व्यक्ति जिसका नाम रमेश कुमार कोल, निवासी- विजयरावगढ़ (कटनी) मध्यप्रदेश ,...

छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालिका हॉकी टीम हेतू चयन स्पर्धा…...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाली ’’छत्तीसगढ़ हॉकी’’ की सब जूनियर बालिका हॉकी टीम हेतु एक दिवसीय चयन स्पर्धा विगत दिवस...

CG – DEO सस्पेंड: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई…...

CG सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा के दौरान जिले में परीक्षा केंद्रों की निगरानी और अनुचित साधनों की...

CG News : बहू ने की सास की हत्या,...

बालोद. दो दिन पहले सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शादी के 8 साल बाद भी बहू...

ट्रेंडिंग