CG में 181 पदों पर सरकारी भर्ती, PHE में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 181 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नई भर्ती से विभाग के कामकाज की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था भी बेहतर होगी।

पीएचई विभाग में उप अभियंता, अनुरेखक, सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इसमें उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10, अनुरेखक के 37, सहायक ग्रेड-3 के 02, केमिस्ट के 12 और वाहन चालक के 02 पद शामिल हैं।

नई भर्तियां न केवल विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि इससे नागरिक सेवाओं में भी सुधार होगा एवं योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सकेगा। पेयजल की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर होगी। नल जल जैसी फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को निरंतर एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में सुगमता होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...