CG – महिला की हत्या: शराबी पति ने पत्नी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, मारने के बाद 3 दिन तक घर में छिपा रखा था शव

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शराबी पति ने अपनी ही पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी पति ने पत्नी के शव को तीन दिनों तक घर में ही छिपाकर रखा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस में मामले की शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

दरअसल यह पूरा मामला कोरंधा थाना क्षेत्र का है। जहां के भगवानपुर गांव में एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शराब पीने के बाद आपसी विवाद हत्या का कारण बना था। हत्या के बाद आरोपी ने तीन दिनों तक पत्नी के शव को घर में छुपाया था। इतना ही नहीं बल्कि हैवान पति बच्चों के साथ पत्नी के शव के साथ ही सोता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायगढ़ के खर्राघाट को मिलेगी नई पहचान : मंत्री...

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में रायगढ़ के खर्राघाट को नया स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...

झीरम घाटी केस में बड़ा मोड़ : 10 दोषियों...

बिलासपुर। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अब कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट पहुंच गई है। मामले में मृत्युदंड...

ग्रेटर नोएडा बस हादसा : CM साय ने जताया...

रायपुर। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त...

बस्तर में बारिश का कहर : आज से सभी...

बस्तर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर...