झीरम घाटी केस में बड़ा मोड़ : 10 दोषियों की फांसी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे बचाव पक्ष, NIA कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बिलासपुर। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अब कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट पहुंच गई है। मामले में मृत्युदंड की सजा पाए 10 दोषियों की ओर से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अपील दायर की गई है। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अरविंद चौधरी ने यह याचिका प्रस्तुत की है।

मृत्युदंड के फैसले को दी गई चुनौती
झीरम घाटी मामले में जगदलपुर स्थित NIA की विशेष अदालत ने 5 सितंबर 2026 को 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद 16 सितंबर को अदालत ने सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। अदालत ने दोषियों को फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील के लिए 30 दिन का समय दिया था।अब बचाव पक्ष ने इसी फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है। अधिवक्ता अरविंद चौधरी ने दोषियों के परिजनों से चर्चा के बाद अपील दायर किए जाने की जानकारी दी है।

13 साल बाद आया था NIA कोर्ट का फैसला
25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए माओवादी हमले के मामले में करीब 13 साल तक न्यायिक प्रक्रिया चली। सुनवाई के दौरान 101 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद NIA की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। हाईकोर्ट में अपील दाखिल होने के बाद अब मामले की अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल हाईकोर्ट में याचिका की सुनवाई और आगे की कार्रवाई को लेकर प्रक्रिया जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाई दूज पर कवर्धा में भीषण सड़क हादसा :...

कवर्धा। भाई दूज के दिन कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। रणवीरपुर पुलिस चौकी...

सूर्य विहार में दिवाली की रात उपद्रवियों का तांडव...

भिलाई। दीपावली के त्योहार पर जहां शहरभर में रोशनी और खुशियों का माहौल था, वहीं भिलाई के सूर्य विहार आवासीय परिसर में असामाजिक तत्वों...

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव :...

दुर्ग। दीपावली के उल्लास और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के बीच कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में...

नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलता बस्तर : सातों...

जगदलपुर। दशकों तक नक्सलवाद और हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर संभाग अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई राह पर आगे बढ़ने...