CSPGCL Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में निकली है सीधी भर्ती… इस तारीख तक करें आवेदन… यहां जानिए कैसे

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कराना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2024 है। तारीख खत्म होने के बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 140 अप्रेंटिस पदों को भरना है जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 65 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 55 पद और ग्रेजुएट (जनरल ब्रांच) के लिए 20 पद शामिल है।

पात्रता मानदंड
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा, अप्रेंटिसशिप के लिए राज्य के तकनीकी बोर्ड/मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित फील्ड में डिप्लोमा होना जरूरी है।

कितने मिलेंगे स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 9000 रुपये और डिप्लोमा अप्रेंटिस को 8,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के साथ आधार पर किया जाएगा। मुख्य चयन सूची कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

कौन इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकता?
इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को कंपनी में एक वर्ष की अवधि के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। जबकि ऐसे उम्मीदवार जिनके पास एक साल या अधिक काम का अनुभव है या जो किसी संस्थान में अप्रेंटिस कर रहे हैं, वो इस भर्ती के लिए योग्य नहीं है।

ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कराना होगा। पता है- कार्यालय मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण), विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, कोरबा पूर्व, जिला कोरबा, (छ.ग) 595677।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...