CG – दोनों डिप्टी CM पहुंचे लोहारीडीह: प्रशांत साहू के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये का चेक… कवर्धा जेल में बंद ग्रामीणों से भी की मुलाकात

कवर्धा। आज कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर है। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी है। इससे पहले डिप्टी सीएम शर्मा ने उन्होंने दोपहर को कवर्धा के जेल में बंद ग्रामीणों से मुलाकात की। दरअसल, 15 सितंबर की घटना के बाद पुलिस ने दर्जनभर ग्रामीणों को आगजनी व हत्याकांड का आरोपी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ के दोनों डिप्टी सीएम राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा के साथ लोहारीडीह गांव पहुंचे। इस गांव में साहू परिवार के तीन सदस्यों की मौत अलग- अलग कारणों से हुई है। वही डिप्टी सीएम अरुण साव ने जेल में प्रशांत साहू के परिजनों को 10 लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही दिवंगत आत्माओ के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

डिप्टी सीएम विजय की पहल पर लोहारीडीह गांव मे स्वास्थ्य शिविर लगाएं गए हैं। जहां सभी ग्रामीणों की स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है और दोनों डिप्टी सीएम मंत्री टंकराम वर्मा ग्रामीणों के साथ भोजन करेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, लोहारीडीह गांव में हर चीज सरकार व्यवस्था कराएगी और ग्रामीणों को किसी प्रकार की अव्यवस्था नही होगी।

इससे पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा शनिवार को जिला जेल पहुंचे थी। जहां उन्होंने लोहारीडीह हत्याकांड मामले में जेल में बंद कैदियों से मुलाकात की थी। इस दौरान वे कैदियों के लिए खाने का सामान और कपड़े समेद दैनिक उपयोगी सामान लेकर पहुंचे थे। डिप्टी सीएम शर्मा ने लोहारीडीह हत्याकांड के आरोप बंद 30 से अधिक ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। डिप्टी सीएम के साथ कलेक्टर गोपाल वर्मा, सीईओ संदीप अग्रवाल सहित कई अधिकारी कैदियों से मिलने पहुंचे।

कैदियों से मुलाकात करने के बाद बिरनपुर कांड, कवर्धा झंडा विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार में बिरनपुर कांड हुआ था। कवर्धा में झंडा विवाद में मोहम्मद अकबर ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, तब कोई मंत्री मिलने नहीं आया। तब कहां थे उस समय के मुख्यमंत्री और मंत्री, आज राजनीति करने आते हैं इन्हें शर्म आनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...