भाजपा सदस्यता अभियान में युवा विधायक रिकेश दुर्ग जिले में Top, छत्तीसगढ़ में दूसरे स्थान पर, बधाइयों का लगा तांता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन दुर्ग जिले में पहले और छत्तीसगढ़ में दूसरे स्थान पर हैं। बता दें कि युवा विधायक रिकेश सेन द्वारा सेल्फ अब तक 11 हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं, जो भारतीय जनता पार्टी में दुर्ग जिले का शीर्षस्थ रेकार्ड है। इसके लिए आज शाम पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने एमएलए सेन को बधाई दी है।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला में पूर्व में केवल 68 हजार सक्रिय सदस्य थे। इस बार 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होकर 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। भिलाई जिला संगठन में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। भिलाई जिला में कुल 622 बूथ हैं, इस आधार पर लगभग 1 लाख 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला है, जबकि इन्हीं बूथों पर भिलाई संगठन सवा लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है। इसके अतिरिक्त विधायकों को 10 हजार सदस्य बनाने और सांसद के लिए लक्ष्य 20 हजार का है।

गौरतलब है कि भाजपा भिलाई में कुल 622 बूथ में से जो बूथ सी ग्रेड के हैं उनका ग्रेड सदस्यता के माध्यम से उंचा उठाने की भी जिम्मेदारी संगठन के नेताओं पर है। भिलाई जिले के 8 मंडलों में विधायक रिकेश सेन का प्रयास कार्यक्रम भी जोरों पर है। विधायक सेन सभी मंडलों में लगातार बैठक लेकर सूचीबद्ध सी ग्रेड के बूथों पर अधिक से अधिक सदस्य बना ग्रेड अपग्रेड करने पर भी जोर दे रहे हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर अभूतपूर्व उर्जा का संचार बैठकों के माध्यम से हुआ है, परिणामस्वरूप हमारे सी ग्रेड के बूथ, शक्ति केंद्र और मतदान केंद्रों पर कड़ी मेहनत कार्यकर्ता साथी कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि सी ग्रेड के सभी बूथ लगातार सदस्यता अभियान से मजबूती की ओर बढ़ चले हैं। सेन ने बताया कि उन्हें 10 हजार सदस्य का लक्ष्य मिला था, जिसे पार करते हुए वो 11 हजार से भी अधिक सदस्य बना चुके हैं।

सर्वाधिक सदस्य वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर बना चुके

उन्होंने कहा कि भाजपा भिलाई का हर कार्यकर्ता इस बार सदस्यता अभियान में बेहतर प्रदर्शन करेगा ऐसा उन्हें पूरा विश्वास है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ स्तर पर अब तक सर्वाधिक सदस्य वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर बना चुके हैं उनसे ठीक पीछे दूसरे स्थान पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। दोनों विधायकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संगठन और भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेता इनको बधाई देकर उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...