स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा… भिलाई निगम द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन, पुलिस और सेना की तैयारी कर रहे युवाओं ने गर्मजोशी से लिया हिस्सा

भिलाई। भिलाई नगर निगम भिलाई में स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 21 सितंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन शांति नगर दशहरा मैदान में किया गया। जिसमें बहुत अधिक मात्रा में युवा शामिल हुए। विशेष करके ऐसे युवा जो देश के सेवा में जाना चाहते हैं। जिसमें सेना भर्ती, पुलिस भर्ती, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स या अन्य सेना से संबंधित तैयारी कर रहे युवा शामिल थे। मैराथन दौड़ने वाले बहुत खुश थे। उनका कहना था कि स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुड़कर के हमें बहुत खुशी हुई। विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया। मैराथन दौड़ के दौरान वार्ड पाषर्द अभिषेक मिश्रा स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, स्वास्थ्य सुपरवाइजर अंजनी सिंह, पी यू आई के अभिनव ठोकने, शुभम पाटनी, आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...