लोहारीडीह हिंसा : प्रदेश साहू संघ ने बनाई 16 सदस्यीय जांच समिति, कल गांव जाकर ग्रामीणों से लेगी पूरी जानकारी

रायपुर. लोहारीडीह हिंसा मामले में प्रदेश साहू संघ की एंट्री हो गई है. संघ ने 16 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो रविवार सुबह 6 बजे घटना स्थल पहुंचकर घटना की जांच करेगी.

लोहारीडीह हिंसा मामले की जांच के लिए प्रदेश साहू संघ ने प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू के नेतृव में 16 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. यह समिति प्रशांत साहू की न्यायिक अभिरक्षा में मौत की जांच करेगी. इसके अलावा पीड़ित परिवार के परिजनों के साथ मुलाकात कर वस्तु स्थिति का जायजा भी लेगी.

बता दें कि प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था. इस मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए कबीरधाम जिले के कलेक्टर –एसपी को हटा दिया था. इसके अलावा रेंगाखर थाना प्रभारी सहित 23 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...