छुट्‌टी के दिन भी बनेंगे आधार कार्ड: लगातार शिकायतों के बाद सरप्राइज विजिट में पहुंचे कमिश्नर प्रकाश सर्वे…लापरवाही करने वालों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज…

भिलाई। प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वें ने जोन 2 वैशाली नगर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जोन के कर्मचारियों से पेंडिंग कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। सभी कर्मियों को आवश्यक मुलभूत एवं लोक सेवा तथा नागरिकों से सीधे जुड़े हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं अन्य प्रकार के इसी तरह के पेंशन आदि के प्रकरणों को जल्द निपटान के लिए कहा।

आयुक्त ने कर्मियों की हाजिरी पंजी का भी अवलोकन किया। साथ ही निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से कार्यालय आने के कड़े निर्देश दिए हैं। जोन आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि देर से पहुंचने वाले कर्मियों पर आवश्यक कार्यवाही करें। आयुक्त ने वैशाली नगर क्षेत्र में स्थित लोकसेवा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरी सेवाओं की भी जानकारी ली आधार कार्ड बनाने पहुंचे हितग्राहियों से पूछा कि आधार कार्ड कितने समय में बनाकर दिया जा रहा है। लोकसेवा केंद्र में जाकर जानकारी ली कि आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं पेंशन आदि के कितने लंबित प्रकरण है।

उन्होंने कहा कि समय सीमा में लोक सेवा केन्द्र के कार्यों को हितग्राहियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी जोन कार्यालयों व मुख्य कार्यालय में शनिवार को आधार कार्ड खुले रखकर सेवा देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...