जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र हो या विवाह पंजीयन…सब एक फोन पर मिलेगा, बनाने के बाद घर पहुंचाकर जाएंगे, भिलाइयंस टोल फ्री नंबर-14545 पर कॉल कर ले सकते हैं 13 अलग-अलग सर्विस का लाभ…

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गयी मुख्यमंत्री मितान योजना भिलाई निगम क्षेत्र में शुरू हो गई। जिसके तहत तीन मितान नियुक्त किए जा चुके हैं जिसमें योजना के तहत महज चंद घंटों में प्रमाण पत्र लोग प्राप्त कर रहे है। जिसमें सर्व प्रथम मितानो के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र सहित 13 प्रकार के प्रमाण पत्र घर जाकर प्रदान किये जा रहे है गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 01/05/2022 से प्रदेश के सभी 14 निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की है।

जिसमें कुल 13 प्रकार के प्रमाण पत्र महज कुछ ही समय में घर बैठे प्राप्त किये जा सकेगे। जैसे आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, एस सी-एस टी. जाति प्रमाण पत्र, ओ.बी.सी. जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं सुधार, विवाह प्रमाण पत्र दुकान और स्थापना पंजीयन, नान डिजिटाइज्ड नकल, भूमि सूचना प्रमाण पत्र, इस सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक जनो को टोल फ्री नंबर 14545 नम्बर पर केवल एक बार कॉल करना है।

जिसके पश्चात मितान द्वारा घर पहुंचकर वांछित दस्तावेज प्राप्त किये जाने के बाद शीघ्र प्रमाण पत्र घर पहुंचाकर प्रदान किया जायेगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित कर्मचारी/अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किये गए है। भिलाई निगम के द्वारा क्षेत्र के निवासियों से मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से सरकारी कार्यालय में बार-बार जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। वही इन सब सेवाओं के लिए आम जनता को महज 50 रुपए शासन द्वारा निर्धारित दर मितान को सेवा शुल्क के रूप में प्रदान करना होगा। निगम में हाईटेक योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री मितान योजना से महज कुछ ही घंटों में प्रमाण पत्र मिलेंगे जिसके लिए तीन मितान घर पहुंच सेवा दें रहे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...