सालभर से गंदा पानी पी रहा टाउनशिप, कमिश्नर प्रकाश ने अपने सर्वे में पकड़ी गड़बड़ी…

भिलाई। नगर पालिक निगम के टाउनशिप क्षेत्र के नलों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वें ने टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों मे जाकर निरीक्षण कर वहां वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस कड़ी में आयुक्त आज सुबह सेक्टर 4 के स्ट्रीट 14-15 में पहुंचे। उन्होंने वहां स्ट्रीट के रहवासियों से पानी का नमूना लिया। वहां के लोगों से फीड बैक लिया गया कि पानी पीने योग्य है या नहीं। स्ट्रीट के लोगों ने बताया कि नल खुलने के 10 मिनट तक गंदा पानी आता है।

उसके बाद पानी साफ आ रहा है, जो पीने योग्य है। आयुक्त ने नमूने के रूप में दिखाए पानी को सूक्ष्मता से देखा। वहीं आयुक्त सर्वें ने हुडको के श्रीराम चौक के पास भी पानी की शुद्धता को लेकर निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने यहां बिछे जलापूर्ति व सीवरेज पाईप लाइन के संधारण के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 5 की उप अभियंता श्वेता माही भी उपस्थित थीं।

राधिका नगर पंप हाउस के मेन गेट का होगा जल्द संधारण:-
आयुक्त सर्वे ने राधिका नगर स्लाटर हाउस के पंप हाउस का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां के पास के रहवासियों ने अपनी समस्याओं से रूबरू कराया। लोगों ने बताया पंप हाउस का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है। इसके कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा सुबह से देर रात तक लगा रहता है। वहीं स्लाटर हाउस के सामने शादी समारोह संपन्न होने के बाद आसपास गंदगी बिखरी रहती है।

इस पर आयुक्त ने दरवाजे को तत्काल संधारण कराने और शादी समारोह के बाद सफाई कराने के निर्देश निगम अफसरों को दिए। यहां निरीक्षण के दौरान राधिका नगर निवासी अमिताभ भट्टाचार्य, आशीष दत्ता, जसवीर सिंह ब्रोका, एजाज अली व त्रिलोकी नाथ आदि भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...