विसर्जन के बाद तालाब की सफाई: महापौर सिन्हा, पार्षद और नागरिकों ने किया श्रमदान… मछुवारे की मदद से बाहर निकाला गया अवशेष; वार्ड पार्षद अब हर सप्ताह नागरिकों के साथ करेंगी श्रमदान

रिसाली। रिसाली निगम क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब में फैली गंदगी को देखते हुए यहां सफाई अभियान चलाया गया। रविवार को महापौर शशि सिन्हा और नागरिकों ने मिलकर तालाब की सफाई की। इसके शुरुआत कल्याणी मंदिर शीतला तालाब से हुई। रिसाली महापौर शशि सिन्हा के साथ पार्षद और नागरिकों ने हाथ बढ़ाया। श्रमदान में योग लंगर परिवार के सद्स्य भी शामिल थे। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में लक्ष्मीनगर वार्ड स्थित कल्याणी शीतला मंदिर तालाब में श्रमदान अभियान चलाया गया।

दरअसल पूर्व में इस तालाब की सफाई दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर व महापौर शशि के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया था। वर्तमान में तालाब विसर्जन सामाग्री से पट गया था। श्रमदान कर दो ट्रेक्टर से अधिक विसर्जन अवशेष को निकाला गया। घाट की सफाई जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने की। श्रमदान कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर शशि सिन्हा, पार्षद विधि यादव, धर्मेन्द्र भगत, ममता सिन्हा, गजेन्द्री कोठारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, भाजपा मण्डल महामंत्री राजू जंघेल, योग लंगर परिवार के अशोक महेश्वरी आदि उपस्थित थे।

आस पास के लागों के लिए तालाब निस्तारी का मुख्य साधन है। इसी तालाब में बड़ी संख्या में पूजा सामाग्री को विसर्जन कर दिया गया था। पूजा सामाग्री के अवशेष पानी के सतह में बैठ गया था। जिसे मछुवारे की मदद से बाहर निकाला गया। तालाब के सामने वार्ड 13 टंकी मरोदा स्थित है। वे इसके पूर्व तालाब को सहजने पार्षद विधि यादव के नेतृत्व में 40-50 की संख्या में नागरिक सप्ताह में एक बार श्रमदान करते थे। पार्षद विधि ने तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए फिर से सप्ताह में एक दिन नागरिकों के साथ श्रमदान करने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...