कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज की जांच टीम पहुंची… तीनों परिवारों से मिलने के बाद जांच टीम ने क्या बताया? सभी के लिए मुआवजा और उचित जांच की मांग भी की… पढ़िए

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य के बॉर्डर में स्थित ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम में विगत दिनों जो आगजनी और प्रशांत साहू की न्यायिक हिरासत में मौत के विषय को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया था। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू के नेतृत्व में जांच समिति ग्राम लोहारीडीह पहुंचकर वस्तु स्थिति का अवलोकन किया वहां जाने से पता चला कि “यह विवाद दो परिवारों के बीच का था। शिवप्रसाद साहू उर्फ़ कचरू साहू और रघुनाथ साहू के परिवार में आपसी रंजिश थी। इस बीच 15 सितंबर को शिवप्रसाद उर्फ कचरू साहू की मृत्यु हुआ। गांव से दूर फांसी में लटका हुआ मिला। उसकी हत्या करने वाला का अभी तक पता नहीं चला है। लेकिन गांव में अफवाह फैल गया की रघुनाथ साहू के द्वारा उसकी मर्डर किया गया है और इस बीच सुबह 10:00 बजे रघुनाथ साहू के घर में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष घुसकर उनके घर में आग लगा दिया और रघुनाथ साहू को घर में बंद कर दिया आग से झुलस जाने के कारण रघुनाथ साहू की मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट किया गया।”

“इस बीच पुलिस प्रशासन के पहुंचने पर पुलिस के साथ भी झूमा झटकी मारपीट हुआ और बाद में वहां से 70 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया गया। इस बीच प्रशांत साहू के साथ जो घटना हुआ है पुलिस के हिरासत में पुलिस की मार से उसकी मृत्यु हो गई है। वह बहुत ही भयावह है दर्दनाक है और वह निश्चित ही निंदनीय है हमारे जांच समिति इसका निंदा करते है और सरकार से मांग करते है कि मृतक प्रशांत साहू के परिवार में उनका एक छोटा सा बेटा है उनके परिवार में और कोई नहीं है सरकार उसको शिक्षा उनको शासकीय नौकरी दे उस परिवार को कम से कम 50 लाख रुपया मुआवजा अनुग्रह राशि दें। ताकि उनके परिवार का पालन पोषण हो सके। साथ ही रघुनाथ साहू का आगजनी में मृत्यु हुई है उसको भी सरकार मुआवजा दे और शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की मृत्यु का निष्पक्ष जांच कर उनके परिवार को भी को भी राहत राशि प्रदान करें।”

“सरकार तीनों परिवार को मुआवजा दे और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करें और इस घटना में मुख्य रूप से आरोपित व्यक्ति को सरकार न्यायिक जांच बैठा कर अपराधी को सामने लाएं और उचित न्याय दिलाए। समाज को संरक्षण दे ।और इस प्रकार भविष्य में घटना ना हो इसकी चिंता करें और जो बहुत सारे निर्दोष लोग एवम खासकर महिलाएं एवं छोटे बच्चे थाना में और जेल में बंद है उनको सरकार तत्काल निशर्त रिहा करें।” छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के इस प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू मालक राम साहू महामंत्री हलधर साहू दयाराम साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थानेश्वर साहू कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु साहू उपाध्यक्ष भीखम साहू प्रमोद साहू महिला प्रकोष्ठ के सहसंयोजक अंजनी साहू युवा प्रकोष्ठ के संयोजक पवन साहू सहसंयोजक दुलीकेशन साहू साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू संरक्षक मनोहर साहू पिथौरा प्रदेश संयुक्त सचिव पंचम साहू जिला साहू संघ बेमेतरा के उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह साहू हरीश साहू घनश्याम साहू प्रकाश साहू बेमेतरा जिला साहू संघ मुंगेली के पूर्व अध्यक्ष बलदाऊ साहू अध्यक्ष पुहुप राम साहू एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रफुल्ल साहू विक्की साहू कामत साहू सहित ग्राम वासी एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुबेरपुर बवाल मामले में बड़ा एक्शन : महिला की...

सूरजपुर। जिले के कुबेरपुर गांव में सड़क दुर्घटना के बाद हुए चक्काजाम और आगजनी की घटना को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सरगुजा...

अमित शाह के दौरे से पहले CM साय का...

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से शाह...

महादेव सट्टेबाजी ऐप पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल...

रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में दो दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं। राजधानी पहुंचते ही...

CISF की नई व्यवस्था में भिलाई को मिली बड़ी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई को राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में...