रायपुर के मरीन ड्राइव में फिर मर्डर : कलेक्ट्रेट के ड्राइवर को 3 लुटेरों ने उतारा मौत के घाट

रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में फिर एक युवक की हत्या हुई है। सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के एक ड्राइवर को 3 लुटेरों ने सुबह 3 बजे मौत के घाट बताया। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले 16 सितंबर को मरीन ड्राइव में ही दिनदहाड़े बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ईश्वर राजवाड़े है, जो अंबिकापुर का निवासी था। वह सरगुजा कलेक्ट्रेट में ड्राइवर का काम करता था। रविवार को सरकारी अधिकारी को लेकर वह रायपुर आया था। तेलीबांधा तालाब के पास गाड़ी लगाया था, तभी तीन बदमाश मोबाइल लूटने लगे। इसी बीच विवाद हो गया। बीच बचाव के कारण 3 अज्ञात लुटेरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई।

चाकू मारने वाले 3 बदमाश फरार हैं। तेलीबांधा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...